बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकाली गई ध्वज यात्रा में उमड़ा जनसमूह, जय श्री राम के उच्चारण से गूंजा काशीपुर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आज काशीपुर में एक विशाल ध्वज यात्रा निकाली गयी । ध्वज यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन दिया वही क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने ध्वज यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

शनिवार को बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में काशीपुर में निकाली गई विशाल ध्वज यात्रा में सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा नगर के चारों ओर जय श्रीराम जय श्रीराम का उच्चारण गूंजने लगा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई ध्वज यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोग अपने अपने हाथों में भगवा झंडा लिए हुए थे।धवज यात्रा में शहर के तमाम राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। ध्वज यात्रा दोपहर 12 बजे मौ किला से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में पहुंची नगर में निकाली गई ध्वज यात्रा का कई व्यापारियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया तथा कई जगह स्टाल लगाकर ध्वज यात्रा में सम्मिलित लोगों को जलपान भी वितरित किया। यात्रा में सम्मिलित हुए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग हाथ जोड़कर क्षेत्रवासियों का अभिवादन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज