क्षेत्र में हो रही भारी बरसात को देखते हुए नगर पंचायत अलर्ट मोड पर, अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने फील्ड में उतरकर संभाली कमान ,देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,लालकुआं। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर पंचायत जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर आ गई है। सोमवार को अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह खुद फील्ड पर उतरे और नगर पंचायत टीम की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में पर्यावरण कर्मियों द्वारा मुख्य मार्ग सहित क्षेत्र के नालों व नालियों की तल्लीताड़ सफाई कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

बरसात के दौरान पानी की निकासी में कोई बाधा न हो, इसके लिए मौके पर मौजूद टीम ने नालों से कचरा व गाद निकलवाया। इस दौरान ईओ राहुल सिंह ने क्षेत्रवासियों को आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों का कूड़ा सुबह आने वाले पर्यावरण कर्मियों को ही दें। उन्होंने अपील की कि लोग अपने घर-आंगन के साथ-साथ गली-मोहल्लों को भी स्वच्छ रखें और नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अधिशासी अधिकारी ने साफ कहा कि नगर पंचायत लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की समस्या न पैदा हो। उन्होंने कहा कि भारी जल भराव की स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में रैन बसेरे में लोगों के रुकने की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की टीम हर स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

Ad