भारत को पहली बार ICC ODI वर्ल्ड कप 2023 को पूरी तरह से होस्ट करने का मिला मौका, जानें कब और कहां होंगे सभी मुकाबले

खबर शेयर करें -

भारत को पहली बार ICC ODI वर्ल्ड कप 2023 की पूरी तरह से होस्ट करने का मौका मिला है। ऐसा नहीं है कि भारत में पहली बार ODI विश्व कप का आयोजन हो रहा है, इससे पहले साल 1987, 1996 और आखिरी बार साल 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप की मेजबानी जरूर की थी, लेकिन इन सभी आयोजनों में कभी भी सभी मैच भारत में नहीं खेले गए। हालांकि विश्व कप 2023 इस बार पूरी तरह से भारत में आयोजित होने वाला है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 9 फरवरी 2023 से लेकर 26 मार्च 2023 तक का शेड्यूल रखा गया था, लेकिन बाद में ICC ने इसे 8 महीने आगे बढ़ा दिया। ICC ने ये बदलाव 2020 में कोरोना को देखने के लिए किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 कब से शुरू होगा

आपको बता दें कि आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए आईसीसी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत अक्टूबर के अंत और नवंबर के शुरूआत में होगी। तो आइये एक नजर डालते है ICC ODI विश्व कप 2023 के संभावित शेड्यूल पर…

ICC ODI विश्व कप 2023 प्रारंभ तिथि: अभी ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच की तारिक फिक्सिंग नहीं हुई है। इतना पक्का है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत अक्टूबर के अंत से ODI होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

विश्व कप 2023 समाप्ति तिथि: पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 26 नवंबर 2023 को खेला जाएगा।

ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 वेन्यू: भारत

क्रिकेट विश्व कप 2023 कुल टीमें: 10 क्रिकेट विश्व कप 2023

आईसीसी विश्व कप 2023 स्टेडियम सूची

वर्ल्ड कप 2023 में इस बार पूरा मैच भारत में होगा, जिसके लिए उन सभी क्रिकेट ग्राउंड्स  को बुक कर लिया गया है, जहां वर्ल्ड कैप के लिए क्रिकेट के धुरंधर उतरेंगे। बता दें कि 13 स्टेडियमों में विश्व कप 2023 के सभी मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

ICC विश्व कप 2023 13 स्टेडियमों के नाम: 1. वानखेड़े (मुंबई) 2. ईडन गार्डन्स- (कोलकाता) 3. अरुण जटेली स्टेडियम (दिल्ली) 4. एम चिन्नास्वामी (बैंगलोर) 5. एमए चिदंबरम (चेन्नई) 6. सरदार पटेल स्टेडियम (अहमदाबाद) 7. पीसीए स्टेडियम- (मोहाली) 8. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (हैदराबाद) 9. वीसीए स्टेडियम (नागपुर) 10. एमसीए स्टेडियम (पुणे) 11. ग्रीन पार्क स्टेडियम- (कानपुर) 12. नरेंदर मोदी स्टेडियम (गुजरात) 13. गांधी स्टेडियम – गुवाहाटी (असम)

Ad