महंगाई का झटका,अब आंचल ने बढ़ाये दूध के दाम, 4 मई से 2रूपये प्रति लीटर की वृद्धि

Inflation shock, now Anchal has increased the price of milk, increased by 2 rupees per liter from May 4

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआ।नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल दूध के दामों में वृद्धि की है. मदर डेयरी व अमूल डेयरी द्वारा पिछले दिनों दुग्ध की दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी आंचल बाजार दरों में वृद्धि की है. उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध आंचल दूध दरो में 4 मई से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई.

बढ़े दामों के अनुसार ₹66 का स्टैंडर्ड दूध अब ग्राहकों को ₹68 में मिलेगा तथा आधा लीटर वाला दूध का पैकेट 29 रूपये वाला 30 रुपए का मिलेगा . इसके अलावा गाय के दूध पर भी ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.तथा घी के दामों में 20 रुपए प्रतिलीटर , 10 रूपये खोया एवं मक्खन में 20 रूपये की वृद्धि की गई है

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया बाजारों में मदर डेयरी और अमूल के दूध के बढ़े कीमत के बाद आंचल दूध के दाम में वृद्धि की गई है. नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष बोरा ने बताया लालकुआं आंचल डेरी में अति आधुनिक नई तकनीकी से नए दूध प्लांट की स्थापना की जा रही है, जहां प्लांट की कैपेसिटी रोजाना एक लाख 50 हजार लीटर से अधिक दूध पैकेजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.
उत्तराखंड सरकार का अपना ब्रांड आंचल दूध है जिसकी पूरे प्रदेश में अधिक डिमांड है. नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ द्वारा रोजाना एक लाख लीटर से अधिक का बाजारों में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की खपत की जाती है. तथा जनपद नैनीताल की दुग्ध समितियों से रोजाना 1 लाख 35 हजार लीटर दूध दुग्ध संघ में आता है ऐसे में दूध के दामों में वृद्धि से दुग्ध उत्पादको को भी फायदा मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के खपत बढ़ोत्तरी के कारण राष्ट्रीय स्तर के सभी कंपनियों ने दूध के दामों में वृद्धि की है नैनीताल दुग्ध संघ प्रदेश का अग्रणीय दुग्ध संघ है जिस कारण प्रदेश में दुग्ध उत्पादको को सबसे अधिक दूध मूल्य भुगतान किया जा है श्री बोरा ने बताया कि दुग्ध उत्पादको के आर्थिक हितों को देखते हुए शीघ्र ही उत्पादको के आर्थिक हितों में दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा निर्देशन में कई बड़े निर्णय लिए जाने है जिसमें दूध खरीद मूल्य वृद्धि भी सम्मिलित है

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!