संतों और सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं: ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का जिक्र कर पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भड़के CM धामी

खबर शेयर करें -

देहरादून। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि पप्पू यादव और उनके समर्थकों द्वारा संतों, महापुरुषों और भगवा वस्त्र धारण करने वाले लोगों का उपहास उड़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार की अवांछित गतिविधियां देश के संत समाज और प्राचीन सनातन परंपरा के प्रति उनके मन में सम्मान की भारी कमी को दर्शाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— 'सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड'

सनातन विरोधी मानसिकता के खिलाफ उत्तराखंड में चला ‘ऑपरेशन कालनेमि’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संतों का भेष धरकर या सनातन परंपराओं का अनादर करने वाली इसी तरह की मानसिकता के खिलाफ उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी सनातन धर्म, जनआस्था और धार्मिक प्रतीकों पर हमले या सवाल खड़े किए जाते हैं, तब इस प्रकार के नेताओं के मुंह से कोई विरोध या प्रतिक्रिया सामने नहीं आती।

यह भी पढ़ें 👉  'स्कूल ठीक करो अभियान': सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम

वोट बैंक की राजनीति के चलते साधी जाती है चुप्पी

सीएम धामी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बयानों और आचरण के पीछे विशुद्ध रूप से तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति छिपी है। कुछ नेताओं को इस बात का डर सताता रहता है कि यदि वे सनातन धर्म और उसकी महान परंपराओं के पक्ष में खुलकर बोलेंगे, तो उनका एक विशेष वोट बैंक उनसे छिटक सकता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब ऐसे नेताओं के दोहरे रवैये को भली-भांति समझ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— 'सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad