उत्तराखंड : जिम ट्रेनर पर युवती ने लगाया बंधक बनाकर शोषण का आरोप, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले में बॉडी बिल्डर और जिम ट्रेनर पर युवती ने शोषण का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि बॉडी बिल्डर ने उसका गला घोंटने का भी प्रयास किया है. युवती को हंगामा करते देख कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सामने आया है. अब इस मामले में युवती की तरफ से रानीपुर कोतवाली में लिखित शिकायत भी दी गई है. युवती ने वीडियो बनाने वाले के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ गुमटी में बेतरतीब कट ने ली एक और जान, आटो-कार टक्कर में महिला की मौत, 8 घायल

दरअसल, ये पूरा मामला हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार 29 अप्रैल को कार में से लड़की के चिल्लाने की आवाज आ रही है. आसपास के लोग भी कार के पास एकत्र हो जाते है. तभी एक महिला पुलिसकर्मी भी वहां आ जाती है.

जैसे ही कार का दरवाजा खुलता है तो युवती जिम ट्रेनर पर शोषण करने का आरोप लगाती है और हंगामा शुरू कर देती है. युवती का कहना है कि जिम ट्रेनर ने उसका इस्तेमाल किया है. साथ ही उसका गला दबाने का भी प्रयास किया है. इस बीच आसपास खड़े लोग भी वीडियो बनाने लगते हैं. जिम ट्रेनर एक युवक का मोबाइल फोन भी छीन लेता है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: मुख्य बाजार में तेज रफ्तार वाहन ने ली बुजुर्ग की जान; सब्जी लेकर घर लौट रहे कुंवर सिंह गड़िया की मौत, क्षेत्र में शोक

बताया गया कि इस प्रकरण के बाद युवती फिर जिम ट्रेनर के साथ गाड़ी में बैठकर निकल जाती है. अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया. मंगलवार को युवती की तरफ से रानीपुर कोतवाली में एक तहरीर दी गई, जिसमें युवती ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके पर्सनल मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. हालांकि युवती ने जिम ट्रेनर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है. जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.