27 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

खबर शेयर करें -

27 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 09:10 तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का छठा दिन रहेगा। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। शुक्रवार को रेवती नक्षत्र शाम को लगभग 06:36 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर 12:39 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

27 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय – 7:12 AM
सूर्यास्त – 6:06 PM
चन्द्रोदय – Jan 27 11:07 AM
चन्द्रास्त – Jan 27 11:58 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01

मेष राशि – Mesh Rashi 27 January 2023, Aries Horoscope 27 January Ka 2023 Rashifal  (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : 

आज आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सुख मिलेगा। बिगड़े काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपसी संबंध मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के शुभ योग बनेंगे।

वृष राशि – 27 January 2023, Taurus Horoscope 27 January 2023, Vrishabha Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)

आज आपका दिन यात्रा में व्यतीत होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम से आप शहर से बाहर जा सकते हैं। कोई सहकर्मी भी आपके साथ जा सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 27 January 2023, Gemini Horoscope 27 January 2023, Mithun Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal  (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)

आज का दिन आपको अचानक धन लाभ करा सकता है। कार्यों में अधिक मेहनत के बाद सफलता कम ही मिलेगी, इसलिए थोड़ा धैर्य बनाकर रखना आवश्यक होगा। कामकाज के सिलसिले में किए जा रहे प्रयासों में देरी हो सकती है जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा।

कर्क राशि- Cancer Horoscope 27 January 2023, Kark Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal Kark Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal,(हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

आज आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग में सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से आपका उत्साह दोगुना होगा।

सिंह राशि – Singh Rashi 27 January 2023 , Leo Horoscope 27 January 2023, Singh Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) :

आज आपका दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। करियर के मामले में आप कुछ खास बदलाव कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं। आप काउंसलर से भी सलाह ले सकते हैं। खानपान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।

कन्या राशि – Kanya Rashi 27 January 2023, Virgo Horoscope 27 January 2023, Kanya Rashi 27 Januaryka 2023 Rashifal  (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो)

आज का दिन आपके प्रेम जीवन की परीक्षा लेगा और आपका प्रिय आपसे कुछ ऐसा कह सकता है जिससे आपको ठेस पहुंच सकती है, लेकिन धैर्य रखें और उनसे तुरंत नाराज न हों, बल्कि उनके साथ बैठें। बातचीत करें और उनके व्यवहार का कारण पता करें।

तुला राशि – Tula Rashi 27 January 2023, Libra Horoscope 27 January 2023, Tula Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपके लिए परेशानी का कारण साबित हो सकता है। परिवार के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। आप न केवल उनकी बातें सुनेंगे बल्कि शुभ और सामाजिक कार्यों में व्यक्तिगत रूप से उन्हें पूरा सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगे।

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi 27 January 2023, Scorpio Horoscope 27 January 2023, Vrishchik Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आने वाले कुछ दिनों में आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर सब कुछ ठीक से फाइनल कर लेंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

धनु राशि – Dhanu Rashi 27 January 2023, Sagittarius Horoscope 27 January 2023, Dhanu Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

आज का दिन आपकी राशि के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने से धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे, जिससे आपको अधिक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप आज का दिन बेहतर तरीके से जिएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको बहुत अच्छे अनुभव होंगे।

मकर राशि – Makar Rashi 27 January 2023, Capricorn Horoscope 27 January 2023, Makar Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal(भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि)

आज का दिन आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव दे सकता है। मानसिक रूप से आप किसी तरह के दबाव में रहेंगे, जिससे आप खुद को कोई फैसला लेने की स्थिति में नहीं पाएंगे। इसके अलावा सेहत भी कमजोर रह सकती है जिससे आपको परेशानी होगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 27 January 2023, Aquarius Horoscope 27 January 2023, Kumbh Rashi 27 Januaryka 2023 Rashifal (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज लंबी दूरी की यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा। लेकिन फिर भी यदि आप बाहर घूमने जाते हैं तो अपने माता-पिता से अनुमति अवश्य लें, अन्यथा वे बाद में आपत्ति कर सकते हैं। गैर जिम्मेदार लोगों के ज्यादा नजदीक न बढ़ें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 27 January 2023, Pisces Horoscope 27 January 2023, Meen Rashi 27 January Ka 2023 Rashifal  (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)

आज का दिन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने किसी मित्र से भी मदद मिल सकती है। आपके विरोधी दूरी बनाकर रखेंगे। आपकी सोच परिवार के कुछ सदस्यों का नज़रिया बदल सकती है। दूसरे लोग आपकी बात को समझने की पूरी कोशिश करेंगे।