जसपुर : बुलट बाइक सवार दरोगा को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दरोगा की हुई मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर : उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की नादेही चौकी क्षेत्र में फीका पुल के पास एक पिकअप वाहन ने बुलेट सवार दरोगा को टक्कर मार दी. जिसमें दरोगा की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन पिकअप चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया.

पिकअप वाहन की टक्कर में दरोगा पुष्कर चंद जोशी की मौत: पुलिस के मुताबिक, बैलपड़ाव में आईआरबी में दरोगा के पद पर तैनात पुष्कर चंद जोशी आज डाक देने नजीबाबाद गए थे. जहां से वापसी के दौरान जसपुर नादेही रोड पर फीका पुल के पास उन्हें एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि आज करीब साढ़े 4 बजे मृतक को लाया गया था. मृतक की शिनाख्त आईआरबी बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात पुष्कर चंद जोशी के रूप में की गई है. पुष्कर मुख्य रूप से चंपावत के रहने वाले थे. जो बिजनौर से बुलेट से आ रहे थे. जिनकी फीका पुल के पास पिकअप वाहन से टक्कर हो गई. दरोगा के शरीर पर मल्टीपल इंजरी आई है, जिस कारण उनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास: अमित कुमार सैनी बने अपर एसपी और सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर, SSP ने पहनाए तमगे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की 'डोज', चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती