किच्छा : पैसे के दम पर युवती पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा फैक्ट्री स्वामी का भाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

किच्छा,  फैक्ट्री में नौकरी कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी फैक्ट्री स्वामी के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पैसे के दम पर युवती पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

कच्ची खमरिया लालपुर स्थित एक इंडस्ट्रीज में कार्यरत युवती पर फैक्ट्री स्वामी का भाई इलियास लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाकर परेशान कर रहा था, जिससे युवती के सामने नौकरी कर पाना मुश्किल हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

इलियास पुत्र सगीर निवासी कच्ची खमरिया का दबाव इस कदर हावी हो गया कि युवती ने नौकरी पर जाना भी छोड़ दिया था। उसके बाद भी इलियास उसे परेशान कर रहा था। सोमवार को उसने पुलिस को तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने सोमवार रात मुकदमा दर्ज करने के बाद इलियास निवासी कच्ची खमरिया को गिरफ्तार किया, जिसके बाद महिला एसआई बबीता टम्टा ने मंगलवार सायं इलियास को किच्छा स्थित न्यायालय में पेश किया। हिंदू वादी संगठनों ने भी मामले का पता लगाने पर कोतवाली पहुंच रोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम