काशीपुर : जहर देकर विवाहिता की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने पति समेत दो आरोपियों को दस-दस साल के कारावास की दी सज़ा

खबर शेयर करें -

काशीपुर में जहर देकर विवाहिता की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने पति समेत दो आरोपियों को दस-दस साल के कारावास और 16-16 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी मस्सा सिंह ने अपनी बेटी सर्वजीत कौर का विवाह स्वार जिला रामपुर (यूपी) निवासी कमलजीत सिंह के साथ 27 फरवरी 2011 को किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई ने अमर शहीदों को किया नमन: बोले— 'सैनिकों का अदम्य साहस और बलिदान सदैव देगा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा'

इस दौरान उसने सामर्थ्य के मुताबिक दान-दहेज दिया था।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बेटी को जहर दे दिया। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान 13 नवंबर 2011 को मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति कमलजीत समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। चार्जशीट दाखिल होने पर केस की सुनवाई एडीजे द्वितीय, रामपुर के न्यायालय में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के 71 वर्षीय पुराना राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति दयनीय: जर्जर भवन और जलभराव के बीच पढ़ने को मजबूर 131 बच्चे, नंदन दुर्गापाल ने सरकार पर साधा निशाना

न्यायालय ने सुनवाई व साक्ष्यों के आधार पर पति कमलजीत व उसके भाई ऋषिपाल को दहेज हत्या का दोषी पाया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दस-दस साल की कैद और 16-16 हजार रुपये अर्थ दंड लगाया है। इस केस की सुनवाई के दौरान सास बलवीर कौर और देवर सोनी की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में पुनर्नवा महिला समिति और PSP अस्पताल का विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न: सेंचुरी मिल उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने किया उद्घाटन, सैकड़ों लोगों को मिला मुफ्त परामर्श व जांच का लाभ
Ad