काशीपुर पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार: फ्लाईओवर के नीचे छिपा 40 लाख का नशीली दवाइयों का जखीरा पकड़ा

खबर शेयर करें -

 


राजू अनेजा,काशीपुर।नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में कोतवाली आईटीआई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित दडियाल फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे किनारे पुराल के नीचे छिपाकर रखी गई लाखों की संख्या में नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट का विशाल जखीरा बरामद किया है। बरामद नशीली दवाइयों की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी कोतवाली आईटीआई उप निरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की मौजूदगी में मुखबिर की सूचना पर दडियाल फ्लाईओवर के पास छापा मारा गया।
तलाशी के दौरान प्लास्टिक की काली पन्नी के नीचे छिपाकर रखी गई 17 गत्ते की पेटियां बरामद की गईं। इनमें
NRx Buprenorphine Injection के 12,250 इंजेक्शन,
Spasmo Capsules के 49,920 कैप्सूल,
SPASMORE Capsules के 64,560 कैप्सूल,
PROXIOHM-SPAS Capsules के 51,360 कैप्सूल,
OHMS ALPHA 0.5 Tablets की 1,74,000 गोलियां शामिल हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना आईटीआई में मु.अ.सं. 323/20 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच की जा रही है, जबकि बरामद माल को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी कोतवाली आईटीआई कुंदन सिंह रौतेला, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी, कांस्टेबल दीपक प्रसाद, कांस्टेबल दिनेश तिवारी और कांस्टेबल दीपक जोशी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री भगत दा और दीपेंद्र कोश्यारी का क्षेत्र वासियों को रंगोत्सव का संदेश- "हर घर में हो खुशियों की बौछार, हर दिल में घुले अपनत्व का रंग "

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें