हरिद्वार: पिरान कलियर में पेड़ से लटका मिला कांवड़िए का शव

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में एक पेड़ पर एक कांवड़िए का शव लटका हुआ मिला है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिरान कलियर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएस चौहान ने बताया कि रविवार देर रात इमलीखेड़ा गाँव में एक आम के बाग में पेड़ पर एक कांवड़िए का शव लटका होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-पंतनगर हेली सेवा शुरू: अब 5 घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में; किराया ₹3800, जानें पूरा शेड्यूल

उन्होंने बताया कि गमछे से लटके शव को पुलिस ने पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक की शिनाख्त बठिंडा निवासी रवि कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक 2026: आज से शुरू हुआ साहसिक सफर; पंजीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा और पर्यावरण के नए नियम लागू

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज मौसम शुष्क, कल से 'पश्चिमी विक्षोभ' दिखाएगा असर; अल्मोड़ा में खिली धूप से बदला तापमान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें