आपदा पीड़ितों के लिए खालसा का बड़ा संकल्प काशीपुर से पंजाब रवाना हुई मेडिकल टीम, विधायक चीमा ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
पंजाब प्रांत में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर काशीपुर से बड़ा मानवीय कदम उठाया गया है। रविवार को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर से खालसा फाउंडेशन की ओर से मेडिकल सहायता टीम को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन

इस राहत दल में डॉक्टरों की टीम, दवाइयों से सुसज्जित एम्बुलेंस और आवश्यक चिकित्सा सामग्री शामिल है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों का स्वास्थ्य और जीवन सबसे अहम है, और उनकी सेवा के लिए काशीपुर से यह कारवां भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बताया कि मेडिकल टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ज़रूरतमंदों को निःशुल्क इलाज व दवाइयाँ उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर स्थानीय संगत ने भी “वाहेगुरु” के जयकारों के बीच भावपूर्ण विदाई दी।

विधायक चीमा ने कहा कि सरकार और पूरा देश आज पंजाब के साथ मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने अपील की कि इस मुसीबत की घड़ी में हम सभी को मिलकर हर संभव मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad