किशोर ने चाची पर पाटल से किया हमला, मौत..मां और चचेरे भाई की काटी उंगलियां

खबर शेयर करें -

काशीपुर: नशे में कलयुगी बेटे ने मामूली कहासुनी में मां, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में मां के हाथों की उंगलियां कट गई, आरोपी ने चाची और चचेरे भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों तीनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों चाची सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया. हॉस्पिटल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघावाला में रहने वाले सेंकी चौहान ने अपनी मां से मामूली बात पर कहासुनी के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें आरोपी की मां रेखा चौहान के हाथों की उंगलियां कट गई, उसके बाद आरोपी चाचा के घर पहुंचा और अपने चचेरे भाई हर्षित और चाची सुनीता देवी पर हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना में आरोपी की मां और चचेरे भाई के हाथों की उंगलियां कट गई है, जिनका उपचार चल रहा है. वहीं इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी को चाचा ने डांटा था, जिसके बाद उसने बदला लेने की सोची.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मेघावाला गांव में सेंकी युवक को कुछ समय पहले उसके चाचा ने डांट दिया था और ये बात उसके मन में घर कर बैठी. जिसके बाद उसने चाचा को सबक सिखाने की सोची. मां ने समझाने का प्रयास किया तो उसने पाठल (धारदार हथियार) से हमला कर दिया. उसके बाद आरोपी अपने चाचा के घर गया और चाची और चचेरे भाई पर हमला कर दिया. घटना में आरोपी के चाची की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल
Ad