लाल कुआं वासियो को गैस की किल्लत से निजात दिलाओ साहब! भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौपकर लगाई गुहार

Sir, please provide relief to the residents of Lal Kuan from the shortage of gas! BJP workers submitted a memorandum to Union Cabinet Minister Ajay Bhatt requesting

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट से मुलाकात विगत कई महीनो से लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में गैस की किल्लत के चलते क्षेत्र वासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया तथा अभिलंब गैस व्यवस्था सुचारू करवाने के लिए ज्ञापन भी सौपा। जिस पर कार्रवाई करते हुए तत्काल केंद्रीय मंत्री ने देहरादून इंडेन के एरिया मैनेजर से दूरभाष पर वार्ता करते हुए अतिशीघ्र व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार

आपको बताते चले कि लालकुआं, बिन्दुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में पिछले 3 महीने से गैस की वितरण व्यवस्था की अस्थिरता की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है लिहाजा मंडल अध्यक्ष भाजपा धन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार गुरदीप सिंह और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर हो रही दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल केंद्रीय मंत्री भट्ट ने देहरादून स्थित इंडेन गैस के एरिया मैनेजर से दूरभाष पर वार्ता करते हुए तत्काल इंडियन गैस की वितरण व्यवस्था और एजेंसी संबंधित परेशानियां का हल निकालते हुए वितरण व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

वही श्री भट्ट ने कहा है कि जल्द इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं शीघ्र ही इंडेन गैस की वितरण व्यवस्था और एजेंसी संबंधित समस्याओं का निदान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
Ad Ad Ad Ad