लालकुआं : एसओजी और पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ की स्मैक, पुलिस के कांस्टेबल समेत तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद की की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों के साथ एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन तीनों तस्करों के पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस का कांस्टेबल बताया जा रहा है।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक अब तक नहीं बरामद की गई थी। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बाइक सवार की तलाशी ली जहां बाइक में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने लगे । इस बीच तीनों को पुलिस ने पकड़ा और तलाशी ली तो तीनों के पास से एक किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई। अंतराष्ट्रीय बाजार में इस समय इस स्मैक की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी रविन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जिसकी तैनाती बरेली जिले में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार