लालकुआं : रेलगाड़ी की चपेट में आने से हाथी गंभीर रूप से घायल, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

खबर शेयर करें -

लालकुआं: तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक मादा हाथी घायल हो गया है, वन विभाग द्वारा घायल हाथी को उपचार के लिए ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
मंगलवार की रात को दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी कि टांडा रेंज में रेलगाड़ी के आगे एक मादा वयस्क हाथी आ गया। रेलगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने के प्रयास किया परंतु तब तक हाथी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टाटा रेंज के बंद क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि हाथी को ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं, जिसके बाद उसका उपचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी; देर रात ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत की आशंका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदला; हीट वेव के चलते सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेंगे स्कूल