लालकुआं: मोटाहल्दू की ‘अम्मा’ मथुरा देवी का 98 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं: मोटाहल्दू क्षेत्र की सबसे उम्रदराज और सबकी प्यारी ‘अम्मा’ के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती मथुरा देवी का देर रात निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि उनके परिवार में कोहराम मच गया है। लगभग 98 वर्षीय मथुरा देवी क्षेत्र के तमाम सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाती थीं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

मोटाहल्दू निवासी ‘अम्मा’ श्रीमती मथुरा देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। परिवार ने उनका राम मूर्ति चिकित्सालय, भोजीपुरा में पेट का ऑपरेशन भी करवाया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। देर रात उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे नाती-पोतों समेत एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पोते रोहित भट्ट हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश के पीआरओ हैं। वहीं, उनके नाती संदीप पांडे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, मोटाहल्दू के अध्यक्ष हैं, और उनकी बहू गरिमा पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

श्रीमती मथुरा देवी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मोटाहल्दू से आज सुबह 8 बजे रानीबाग चित्रशिला घाट के लिए रवाना होगी। क्षेत्र के लोग उन्हें एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने समाज में अपनी गहरी छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

Ad