लालकुआं : 5 लाख की अवैध लकड़ी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

खबर शेयर करें -

 तराई पूर्वी वन प्रभाग की डॉली रेंज लालकुआं की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिसमें दो वाहनों से बेशकीमती साल और खैर की लकड़ी को बरामद किया गया है. पकड़ी गए लकड़ी की कीमत करीब ₹5 लाख बताई जा रही हैं. वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

यह भी पढ़े 👉प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी में छिड़ा ट्विटर वॉर

डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सितारगंज-किच्छा हाईवे पर पिपलिया के पास एक पिकअप वाहन से 26 टिंबर साल की लकड़ी बरामद की है, जबकि किच्छा-धोराधाम मार्ग से एक ट्रैक्टर ट्रॉली से 11 टिंबर खैर की लकड़ी बरामद की है. साथ ही लालकुआं निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू पुत्र यूसुफ को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. दोनों वाहनों को सीज कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए लकड़ी की कीमत करीब ₹5 लाख से अधिक की है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad