लालकुआं: दो दिन से लापता बुजुर्ग का रेलवे लाइन के पास मिला शव, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: दो दिन पहले घर से टहलने निकले वार्ड नंबर चार निवासी 70 वर्षीय नत्थू लाल का शव आज शहर से लगे टांडा रेंज में काशीपुर को जाने वाली रेल लाइन के किनारे बरामद हुआ है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।


 

5 सितंबर से लापता थे नत्थू लाल

 

नत्थू लाल 5 सितंबर की दोपहर को बाजार में टहलने निकले थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, और जब उनका कुछ पता नहीं चला तो अगले दिन उनके बेटे अनिल कुमार ने स्थानीय कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज दोपहर को उनका शव एक नाले में औंधे मुँह पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में उपद्रवियों पर पुलिस का एक्शन: विधायक कार्यालय के पास सरेराह पत्थरबाजी और हंगामा कर रहे 4 युवक गिरफ्तार

 

मानसिक तनाव में थे मृतक

 

जानकारी के अनुसार, नत्थू लाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने लालकुआं में एक मकान खरीदने के लिए किसी व्यक्ति को बयाना (एडवांस) दिया था। इसी बीच उनके बेटे की मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने मकान खरीदने में असमर्थता जताते हुए अपनी दी हुई राशि वापस माँगी। जब उन्हें पैसा वापस नहीं मिला, तो वह काफी परेशान रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिख रहा महेश भट्ट का पलड़ा सबसे भारी, त्रिकोणीय मुकाबले में काम आ रही अनुभव की बिसात

रेलवे पुलिस (जीआरपी) और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा सरकारी कॉलेज में रैगिंग और खूनी संघर्ष: बीए के छात्र को लाठी-डंडों व अवैध हथियारों से पीटा; कोर्ट के आदेश पर 4 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज