राहुल के बचाव में उतरे दिग्विजय सिंह की भी सुन लीजिए, कहीं ‘आग में घी ना’ साबित हो जाए?

खबर शेयर करें -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में दिए शक्ति वाले बयान के बाद बीजेपी चारों तरफ से घेर रही है। अब राहुल के बचाव में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आ गए हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पक्ष में सफाई देते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में असुर शक्तियां की बात की थी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘दो तरह की शक्तियां होती हैं। एक असुर शक्तियां और दूसरी दैवीय शक्तियां। असुरी शक्तियां वो होती हैं जो असत्य, हिंसा, नफरत और लोगों पर अत्याचार करती हैं। असुर शक्तियां आज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में विद्यमान है। राहुल गांधी ने जिन शक्तियों का उल्लेख किया है वो असुर शक्तियों का किया है और दैवीय शक्तियों से न्याय की उम्मीद की है।’

 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था- ‘मुंबई से आज हिंदुस्तान की आवाज निकली है, देश को बांटने का मंसूबा रखने वाली शक्ति, इंडी की शक्ति को कभी नहीं हरा सकती।’ पीएम ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने शक्ति को खत्म करने के लिए गठबंधन बनाया है, लेकिन देश की जनता ही शक्ति के इन विरोधियों को जवाब देगी। मोदी ने कहा कि वो भारत मां के उपासक है।

पीएन ने तेलंगाना से साधा निशाना

इस रैली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल कनक्लूसिव अलायंस’ यानी INDI गठबंधन के घटक दल के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। राहुल की इसी टिप्पणी को हथियार बना प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना की रैली में विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। रैली में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने उन्हें शक्ति स्वरूपा कहकर संबोधित किया और कहा कि वे शक्ति का रूप धारण कर उन्हें आशीर्वाद देने आई हैं।