उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा में बड़े बदलाव: परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार, 480 गेस्ट फैकल्टी की होगी जल्द तैनाती

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने कई कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्णय लिया गया है कि अब विश्वविद्यालयों और संबद्ध संस्थानों में परीक्षाओं के निष्पक्ष व गोपनीय संचालन की पूरी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। यदि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ सख्त नकल विरोधी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा कदम: प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में पठन-पाठन को सुचारु रखने के लिए शासन स्तर पर लंबित 480 गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरने के निर्देश जारी किए गए हैं। शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध करने के लिए संस्थानों में नया शैक्षणिक कैलेंडर और शिक्षकों के कौशल विकास के लिए ‘फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम’ (FDP) लागू किया जाएगा। बैठक में गोपेश्वर, उत्तरकाशी, टिहरी, पंतनगर, टनकपुर, पिथौरागढ़, पौड़ी और अल्मोड़ा के संस्थानों में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में काम पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व 'क्षत्रिय जागरण' स्मारिका का किया विमोचन, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का दिया संदेश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी कार्यालय में हंगामे पर गरमाई सियासत: भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल के खिलाफ की नारेबाजी

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें