एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच भारी सुरक्षा चूक: पिस्टल लेकर परिसर में घुसा बाहरी युवक, छात्रों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज (MBPG College) में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच अराजकता चरम पर पहुंच गई है। बुधवार को कॉलेज परिसर में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाहरी युवक हाथ में पिस्टल (तमंचा) लेकर घूमता दिखाई दिया। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर मौजूद छात्रों ने तुरंत उसे घेरकर दबोच लिया और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से असलहा बरामद हुआ। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने युवक की धुनाई करने के बाद उसे प्राचार्य कक्ष में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम व हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने संबंधित युवक को तमंचे सहित हिरासत में ले लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।
आईकार्ड चेकिंग न होने से कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल, छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव
महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद बिना परिचय पत्र (आईकार्ड) देखे प्रवेश दिए जाने से कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिसर में लगातार बढ़ रहे असामाजिक तत्वों और सुरक्षा चूक से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का जोरदार घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज मुख्य द्वार पर चेकिंग न होने से आए दिन अराजकता और विवाद हो रहे हैं, जिससे आम विद्यार्थियों की जान जोखिम में पड़ रही है। वहीं प्राचार्य प्रो. बनकोटी ने बताया कि आरोपी युवक व तमंचे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है तथा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान की तहरीर पर 4 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा: लालकुआं पुलिस के रवैये के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे प्रधान, पांच पड़ोसियों पर केस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जय अरिहंत संस्थान में बीएड प्रवेश फिलहाल स्थगित: कॉलेज प्रशासन ने बिचौलियों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की दी सलाह