ममता सक्सेना प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति में शामिल

खबर शेयर करें -

हरदोई: कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव ममता सक्सेना अब प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति से जुड़ गई हैं। उन्हें समिति की महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष लीला पाठक ने सौंपी है।


 

सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता

 

अपनी नियुक्ति पर ममता सक्सेना ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने से उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है, और वह हमेशा समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करती रहेंगी।

Ad Ad Ad