महापौर बाली का बड़ा एक्शन : टूटी सर्विस रोड और जाम नालों पर एनएच-पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र, तुरंत कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर महापौर दीपक बाली ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के हल्द्वानी कार्यालय और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) काशीपुर को पत्र लिखकर फ्लाईओवर के दोनों ओर टूटी पड़ी सर्विस रोड और नालों के निर्माण पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

महापौर बाली ने पत्र में स्पष्ट किया कि काशीपुर के मुख्य चौराहे पर बने फ्लाईओवर की सर्विस रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यहां रोजाना छोटे-बड़े हादसों का खतरा बना रहता है। साथ ही क्षेत्र में बने नाले जाम पड़े हैं, जिन्हें क्रियाशील करना जरूरी है। जहां नए नालों की आवश्यकता है, वहां तुरंत निर्माण कराए जाने की मांग भी उन्होंने उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  वियतनाम में हल्द्वानी की ममता उपाध्याय ने लहराया परचम: एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, दिग्गजों ने दी बधाई

मानपुर रोड पर बिगड़ी हालत
महापौर ने कहा कि मानपुर रोड पर स्टेडियम रोड से मानपुर तिराहा होते हुए गैबिया नहर तक नाले का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है। बारिश के दौरान इस मार्ग पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है, जिससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित होता है बल्कि आसपास की बस्तियों में जलभराव से लोग भारी परेशानी झेलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस का महाअभियान: एसएसपी के निर्देश पर लाउडस्पीकर और एम्पलीफायर की सघन जांच, उपकरण किए जा रहे सीज

गुरुद्वारा रोड पर रिसॉर्ट के सामने जलभराव
महापौर ने बताया कि गुरुद्वारा रोड पर एक रिसॉर्ट के सामने पानी निकासी का रास्ता बेहद संकरा है। बारिश का पानी सड़कों और बस्तियों में घुस जाता है। उन्होंने विभाग से इस स्थान को चौड़ा करने की मांग की।

अतिक्रमण बना समस्या की जड़
महापौर ने यह भी कहा कि कई स्थानों पर पहले से बने नाले अतिक्रमण के चलते ढक दिए गए हैं। सफाई न होने से ये नाले जलभराव का बड़ा कारण बन रहे हैं। विभाग को निर्देश दिया गया है कि नालों को अतिक्रमण मुक्त कर नियमित सफाई कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अमरोहा में उत्तराखंड के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: किराए के मकान की छत पर मिला शव, पैर फिसलने से गिरने की आशंका

महापौर बाली ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा जनहित से जुड़ा है और विभागों से जो भी कार्रवाई की जाए, उसकी जानकारी उन्हें दी जाए।

 

Ad