राजू अनेजा,लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में मजदूर दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ-सफाई की ।
अभियान के दौरान सभी दुग्ध संघ कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर व आसपास के क्षेत्र की सफाई की। मुकेश बोरा ने इस पहल के माध्यम से श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मज़दूर किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं और उनके सम्मान में किया गया यह छोटा सा प्रयास समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग वर्मा और प्रबंधक प्रशासन संजय भाकुनी सहित भारी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
ताजा खबर
- उत्तराखंड: केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार; केदारनाथ रूट का ‘लिडार सर्वे’ पूरा, जून 2026 में अलाइनमेंट पर लगेगी फाइनल मुहर
- टनकपुर: शारदा नदी में नहाते समय डूबे दो सगे भाई-बहन जैसे दोस्त; खाना खाने के बाद नदी में उतरे थे 4 साथी, 2 ने तैरकर बचाई जान
- रुद्रपुर: सत्र के बीच में निजी स्कूल बंद करने के फैसले पर भड़के अभिभावक; परिसर में भारी हंगामा, बाउंसरों को खदेड़ा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- लालकुआं: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र को दी ₹4.98 करोड़ की सड़कों की सौगात; कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास
- घर वापसी के बाद बाली हाउस पहुंचे गूलरभोज चेयरमैन सतीश चुघ , महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद
- चुनावी मोड़ में लालकुआं: नंदन दुर्गापाल ने पेश किया क्षेत्र के विकास का विज़न, जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से दावेदारी मजबूत
- लालकुआं: मां अवंतिका कुंज में टेंपो यूनियन का भव्य भंडारा; दर्जा मंत्री मोहन पाठक और भाजपा नेता कमलेश चंदोला समेत तमाम गणमान्य जनों ने लिया माता का आशीर्वाद
- पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने ग्राइंडर मशीन से काट डाला घर का लोहे का गेट, सीसीटीवी फुटेज से 67 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
- अल्मोड़ा: सीएम धामी के काफिले को युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे; दन्या बाजार में भारी हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
- लालकुआं: उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन; अंकुर शर्मा नैनीताल के जिलाध्यक्ष और प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री चुने गए

