विधायक चीमा ने कुदयावाला में बाबासाहेब की प्रतिमा का किया लोकार्पण

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।ग्राम सभा कुदयावाला में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण कर भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना को लेकर मजबूत राजनीतिक संदेश दिया। प्रतिमा का लोकार्पण माननीय विधायक काशीपुर श्री त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के प्रतीक हैं। भाजपा सरकार उनके विचारों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में ग्राम सभा के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना जी, पूर्व विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुरविंदर सिंह चंडोक, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री मनोज प्रजापति, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक बाबासाहेब के नाम पर राजनीति करने वालों ने उनके विचारों को केवल वोट बैंक तक सीमित रखा, जबकि भाजपा ने उन्हें सम्मान देने का कार्य जमीन पर किया है।
कार्यक्रम में बाबासाहेब अंबेडकर राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से गांव से लेकर प्रदेश तक सामाजिक समरसता का स्पष्ट सियासी संदेश दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रूफटाप सोलर की अतिरिक्त बिजली अब ₹2 प्रति यूनिट खरीदेगा UPCL; UERC ने जारी किए नए आदेश

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें