नैनीताल पुलिस ने युवक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, नैनीताल में पहली बार पकड़ी गई 55 ग्राम से अधिक स्मैक
नैनीताल: जनपद में पुलिस अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान नैनीताल के घटगड़ के समीप से एक युवक के पास से 55.24 ग्राम स्मैक बरामद की है. सूचना पर सीओ सिटी संदीप नेगी और कोतवाल प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे और यूवक से पूछताछ की. युवक ने बताया कि वह स्मैक बेचने नैनीताल लेकर जा रहा था. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़े 👉 दुःखद: बिन्दुखत्ता में बाल्टी में डुबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
बता दें कि, शहर में पकड़ी जाने वाली अब तक की यह सबसे बड़ी खेप है. इस उपलब्धि पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने टीम को एक हजार नकद इनाम देने की घोषणा की है.
यह भी पढ़े 👉 कुंजवाल का दावा, BJP के 6 विधायक कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, उत्तराखंड की राजनीति में मची हलचल
नैनीताल मंगोली क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी. इस दौरान घटगड़ के समीप उन्होंने एक बाइक सवार युवक को संदिग्ध अवस्था में आते हुए देखा. युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागने लगा. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर युवक को दबोच लिया. युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 55.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई.
जिसके बाद कोतवाल गूलरघट्टी रामनगर निवासी अल्ताफ सिद्दीकी (24) पुत्र नसीम सिद्दीकी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

