बेटे की बीमारी से अवसाद में थी मां, 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

ग्रेनो वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में महिला साक्षी चावला (37) और उसके बेटे दक्ष चावला (11) की मौत हो गई। पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने अपनी और बेटे की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।


 

सुसाइड नोट में लिखा- ‘हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं’

 

मूलरूप से उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दर्पण चावला गुरुग्राम में एक सीए हैं। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ ऐस सिटी सोसाइटी के ई-टावर में रहते थे। पुलिस को फ्लैट से मिली एक डायरी में साक्षी ने अपने पति के लिए लिखा, “हम दुनिया छोड़ रहे हैं… हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। हमें माफ करना।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

 

मानसिक रूप से बीमार था 11 साल का बेटा

 

पुलिस की जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी का बेटा दक्ष बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार था। उसकी हालत में सुधार न होने के कारण साक्षी लंबे समय से अवसाद में थी। परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया और गुरुद्वारों में अरदास भी करवाई, लेकिन बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। पड़ोसियों ने बताया कि साक्षी अक्सर कहती थी कि उसकी जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

 

घटना के बाद पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सुसाइड नोट में बेटे की बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों और सोसाइटी के निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Ad