सड़कों पर यमदूत, घरों में मातम—ओवरलोड वाहनों के खिलाफ मृतक परिवार संग धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने अधिकारियों को सुनाई खरी खरी

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर।जिस सिस्टम की जिम्मेदारी जनता की जान बचाने की है, वही सिस्टम आज मौत का सौदागर बना बैठा है। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम रफ्तार ने सड़कों को कब्रगाह में बदल दिया है। एक हफ्ते में पांच लोगों की मौत के बाद भी न सरकार की नींद टूटी, न प्रशासन की आंख खुली।

ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोश उस वक्त और भड़क उठा जब मृतक के परिजन शव को मौके पर रखकर धरने पर बैठ गए। इंसाफ और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया। मातम में बदले इस धरना स्थल पर चीख-पुकार, आंसू और गुस्सा—तीनों साफ नजर आ रहे थे।
इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी धरना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों के साथ जमीन पर बैठ गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और पूरे मामले में प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया।
अधिकारियों को खुलेआम लताड़—“जमीन पर बैठो, आंख नीचे रखकर बात करो”
धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को देखते ही नेता प्रतिपक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा—
“सामने आओ, जमीन पर बैठो।
मेरे सामने आंख नीचे करके बात करो।
किससे वार्ता चल रही है और किस बात की वार्ता चल रही है?”
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा—
“क्या आप लोग चाहते हैं कि यहां सब लोग मर जाएं?
पैसे के दम पर, पैसे के बल पर क्या किसी की जिंदगी बर्बाद कर दोगे?”
नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों से सीधे सवाल किया—
“एक हफ्ते में पांच मौतें हो चुकी हैं।
किसी का बाप मरा, किसी का भाई, किसी का बेटा, किसी का पति।
क्या आप उन घरों में गए?
जिनकी वजह से ये मौतें हुई हैं, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”
“लूट का जरिया मत बनाओ ओवरलोडिंग को”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“हम सरकार में भी रहे हैं और विपक्ष में भी हैं।
सरकारें आती-जाती रहती हैं,
लेकिन ओवरलोडिंग को लूट का जरिया मत बनाओ।”

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासनिक अधिकारियों को यशपाल की खरी-खरी “जमीन पर बैठो, आंख नीचे रखकर बात करो

धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और खनन वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नियंत्रित किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  दूसरी शादी के मंडप में पहुंची पहली पत्नी; पुलिस के सामने जमकर हंगामा, शादी के बाद हुआ विवाद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें