मुंबई इंडियंस बनी WPL चैंपियन, मुंबई हुई मालामाल, दिल्ली को भी मिला इनाम, देखिए अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मुकाबले में सात विकेट से हराकर के डब्ल्यूपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोने के बाद 131 रन ही ना सकी, जिसे मुंबई ने 3 गेंदे शेष रहते ही हासिल कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में मुंबई ने अपना दबदबा बनाए रखा.

उसका ये दबदबा फाइनल के बाद मिले अवॉर्ड्स में भी दिखा, जहां न सिर्फ टीम को जबरदस्त कैश अवॉर्ड मिला, बल्कि अलग-अलग खिलाड़ियों के खाते में भी पैसों की बारिश हुई. सबसे पहले बात चैंपियन टीम की. मुंबई इंडियंस को WPL की पहली चैंपियन बैंक पर सिर्फ़ एक शानदार ट्रॉफी ही नहीं मिली बल्कि ख़िताब जीतने के लिए इनाम के रूप में मोटी रक़म भी टीम की झोली में आई. WPL चैंपियन बनने के लिए मुंबई को 6 करोड़ रुपए का चेक मिला. वहीं रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को भी एक ट्रॉफी मिली और साथ में तीन करोड़ रुपए इनाम में मिले.

अवॉर्ड्स में मुंबई का दबदबा

सिर्फ टीमों को ही नहीं, बल्कि निजी प्रदर्शन के लिए भी कई खिलाड़ियों को इनाम में मोटी रकम मिली. वैसे तो इन अवॉर्ड्स में भी मुंबई इंडियंस की ही ज्यादा खिलाड़ी दिखीं, लेकिन दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी एक-एक खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक अवॉर्ड्स की लिस्ट यहां देखिए-

  1. प्लेयर ऑफ़ आई टूर्नामेंट- हेली मैथ्यूज, मुंबई इंडियंस (5 लाख रुपए)
  2. प्लेयर ऑफ द मैच- नैट सिवर-ब्रंट, मुंबई इंडियंस (2.5 लाख रुपये)
  3. ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) मेग लैनिंग, दिल्ली कैपिटल्स (5 लाख रुपये)
  4. पर्पल कैप कैप (सबसे ज्यादा विकेट) हेली मैथ्यूज, मुंबई इंडियंस (5 लाख रुपए)
  5. एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- यास्तिका भाटिया, मुंबई इंडियंस (5 लाख रुपए)
  6. कैच ऑफ द सीजन- हरमनप्रीत कौर, मुंबई इंडियंस (5 लाख रुपए)
  7. पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- सोफी डिवाइन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (5 लाख रुपए)
  8. फेयर प्ले अवॉर्ड- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (5-5 लाख रुपए)

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन मुंबई की सधी गेंदबाजी ने इस टीम को 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 पर रोक दिया। मुंबई को जीत के लिए 132 रन का आसान लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई ने 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की।