नैनीताल: पैसे के लिए बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ भवाली इलाके के नगरीगाँव में एक शराबी बेटे ने पैसों के लिए अपने ही 65 वर्षीय पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, शनिवार को नगरीगाँव के कैलाश व्यू इलाके में सचिन नामक युवक ने अपने पिता राजकुमार से कुछ रुपये माँगे। पिता के मना करने पर सचिन को इतना गुस्सा आया कि उसने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा नशे का आदी है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुँचते ही आरोपी सचिन ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी सचिन ने पैसों के लिए अपने पिता की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad