नैनीताल: इंटरनेट मीडिया दोस्त पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, FIR दर्ज

खबर शेयर करें -

नैनीताल: शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने इंटरनेट मीडिया दोस्त पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो-फोटो वायरल कर बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले इंटरनेट मीडिया के ज़रिए उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। कुछ महीनों बाद युवक उससे मिलने नैनीताल आया। यहाँ उसने युवती को एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसका दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

युवती के होश में आने पर युवक ने उससे प्यार का हवाला देते हुए माफ़ी मांगने लगा। कुछ समय बाद युवक ने उसे दिल्ली बुलाया और बहला-फुसलाकर फिर से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवक ने उसका इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे बदनाम करने की कोशिश भी की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट

 

पुलिस की कार्रवाई

 

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर ‘श्याम’ नाम के अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (यौन उत्पीड़न), 351(3) (जबरन यौन संबंध बनाने का प्रयास) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रकाशित/प्रसारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

यह घटना इंटरनेट मीडिया पर होने वाली दोस्ती और उसके संभावित खतरों को उजागर करती है। लोगों को ऑनलाइन दोस्ती करते समय अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad