नैनीताल पंचायत चुनाव: एक प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट, बना चर्चा का विषय

खबर शेयर करें -

नैनीताल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों में इस बार कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, लेकिन नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड की ग्रामसभा तिवारी गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहाँ ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी को मतगणना में सिर्फ एक वोट मिला, जिससे वह हंसी का पात्र बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

दो भाई आमने-सामने, एक को मिला सिर्फ अपना वोट

जानकारी के अनुसार, इस गांव में दो सगे भाई ग्राम प्रधान पद के लिए अलग-अलग टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद दोनों ने प्रचार भी किया, लेकिन जब मतगणना हुई तो एक भाई को केवल एक ही वोट मिला। ऐसा माना जा रहा है कि यह वोट उसने खुद को ही दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जब यह नतीजा आया, तो लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह मामला गांव-गांव में चर्चा का विषय बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रत्याशी को इतना कम वोट मिला हो। यह घटना जहाँ एक तरफ चुनावी प्रक्रिया की अनोखी सच्चाई को दर्शाती है, वहीं दूसरी तरफ लोगों के बीच हंसी-मजाक का भी कारण बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में घर वापसी; प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
Ad