सेंचुरी मिल के ITC अधिग्रहण पर नंदन दुर्गापाल ने जताया हर्ष: बताया औद्योगिक विकास का नया युग, श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की जताई उम्मीद

खबर शेयर करें -

लालकुआं (उत्तराखंड)। देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह ‘आईटीसी लिमिटेड’ (ITC Limited) द्वारा लालकुआं स्थित ‘सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल’ के अधिग्रहण का क्षेत्र में व्यापक स्वागत किया जा रहा है। शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मियों के नए प्रबंधन में स्थानांतरण संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस ऐतिहासिक बदलाव पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सकारात्मक दृष्टिकोण जताते हुए आईटीसी का गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि तथा औद्योगिक क्रांति का नया अध्याय करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर में उमड़े जनसमर्थन पर बोले भुवन सिंह बिष्ट— अब क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करेगी देवभूमि की जनता

युवाओं को मिलेंगे नए अवसर, श्रमिकों का हित रहेगा सुरक्षित

प्रेस को संबोधित करते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि आईटीसी जैसी जिम्मेदार और वैश्विक कंपनी के आगमन से लालकुआं को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए प्रबंधन के तहत न केवल स्थानीय शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए द्वार खुलेंगे, बल्कि श्रमिकों का भविष्य भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने हस्तांतरण प्रक्रिया के दौरान सभी नियमित और ठेका कर्मियों की सेवा सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए आईटीसी प्रबंधन की संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 13 वीरांगनाओं को 'तीलू रौतेली' और 35 कार्यकर्तियों को 'राज्य आंगनबाड़ी पुरस्कार' से किया सम्मानित, पुरस्कार राशि बढ़ाई

₹3,498 करोड़ का निवेश बदलेगा क्षेत्र की तस्वीर

उल्लेखनीय है कि आईटीसी लिमिटेड ने आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड से इस पल्प एंड पेपर इकाई को ₹3,498 करोड़ के बड़े निवेश के साथ अधिग्रहित किया है। 1984 में स्थापित 4.8 लाख मीट्रिक टन सालाना क्षमता वाली इस मिल में आधुनिक तकनीक आने से उत्पादन और बढ़ेगा। श्री दुर्गापाल ने उम्मीद जताई कि आईटीसी अपनी सीएसआर (CSR) पहलों के जरिए क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और सप्लायर्स को भी जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे का शंखनाद: अयोध्या से बदरीनाथ तक 'लूट' का आरोप, भाजपा-संघ की देशभक्ति पर सवाल, CM धामी भी निशाने पर
Ad