उत्तराखण्ड मौसम अपडेट : 29 मार्च की शाम से लेकर 31 मार्च की शाम तक बारिश की संभावना

खबर शेयर करें -

29 मार्च से प्रदेश का मौसम बदलने जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का अनुमान है. मौसम केंद्र देहरादून के मुताबिक 29 मार्च की शाम से लेकर 31 मार्च की शाम तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक 1 अप्रैल को बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी. प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के बीच मुख्यतः बिजली गिरने की नेचुरल एक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है. इस दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने से कई जगहों पर बादल गरजने के साथ ही थंडरस्टॉर्म का मौसम देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा 29 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच बारिश ओलावृष्टि आंधी तूफान बिजली चमकने की एक्टिविटी में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने बताया पर्वतीय जिलों के अनेक स्थानों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बीच तूफान,हेल, स्काई लाइटिंग और थंडरस्टॉर्म मौसम हानिकारक रह सकता है. मौसम विभाग ने सभी से इस दौरान विशेष सावधानियां बरतने की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad Ad Ad Ad