नीशम और मिचेल ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

खबर शेयर करें -

अबुधाबी : न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. बुधवार को अबुधाबी में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज डेरिल मिचेल की आकर्षक अर्धशतकीय पारी और जेम्स नीशाम के अंतिम क्षणों की आक्रामक बल्लेबाजी से इंग्लिश टीम को पांच विकेट से हराया और पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया.

यह भी पढ़े 👉 एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय दो विकेट पर 13 रन था, लेकिन मिचेल ने 47 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए. उन्होंने डेवोन कॉनवे (38 गेंदों पर 46 रन, पांच चौके, छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े. जेम्स नीशाम ने 11 गेंद पर तीन छक्कों की मदद से 27 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

इससे पहले इंग्लैंड ने चार विकेट पर 166 रन बनाये थे. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जोस बटलर 24 गेंदों पर 29 रन ही बना पाए, लेकिन मोईन अली (37 गेंदों पर नाबाद 51 रन, तीन चौके, दो छक्के) और डेविड मलान (30 गेंदों पर 41 रन, चार चौके, एक छक्का) ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़े 👉 नौकरी वापस पाने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कर डाला यह काम, पहुंच गया हवालात

न्यूजीलैंड ने इस जीत से वनडे विश्व कप 2019 के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया, जब ‘बाउंड्री’ की गणना के कारण वह चैंपियन नहीं बन पाय था. वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

क्रिस वोक्स (36 रन देकर दो) ने अपने पहले दो ओवरों में खतरनाक मार्टिन गुप्टिल (चार) और विश्वसनीय केन विलियमसन (पांच) को आउट करके इंग्लैंड को स्वप्निल शुरुआत दिलायी. गुप्टिल की टाइमिंग सही नहीं थी तो विलियमसन ने लगातार खाली गेंदों के दबाव में स्कूप करने के प्रयास में अपना विकेट इनाम में दिया. न्यूजीलैंड का स्कोर पावरप्ले तक था दो विकेट पर 36 रन.

मिचेल और कॉनवे ने इसके बाद स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया. पारी का पहला छक्का कॉनवे ने 11वें ओवर में मार्क वुड पर लगाया, तो मिचेल ने राशिद की गेंद लांग ऑफ पर छह रन के लिये भेजी.

लेकिन कामचलाऊ स्पिनर लिविंगस्टोन (22 रन देकर दो) ने बीच के ओवरों में गजब की भूमिका निभाई. उन्होंने कॉनवे को छकाकर उन्हें स्टंप आउट कराया और फिर नये बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (दो) को गेंद हवा में लहराने के लिये मजबूर किया.

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

न्यूजीलैंड को आखिरी चार ओवर में 57 रन चाहिए थे ऐसे में 17वें ओवर में क्रिस जोर्डन ने 23 रन लुटाये. इसमें नीशाम के दो छक्के शामिल हैं. इनमें से दूसरे छक्के को जॉनी बेयरस्टॉ ने बड़ी खूबसूरती से कैच में बदल दिया था लेकिन वह सीमा रेखा पार कर गये.

आदिल राशिद को 18वां ओवर सौंपना मुश्किल फैसला था. नीशाम के बाद मिचेल ने भी इस ओवर में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. नीशाम हालांकि इस ओवर की आखिरी गेंद पर कैच दे बैठे. मिचेल ने हालांकि वोक्स के अगले ओवर में लगातार दो छक्के और विजयी चौका जड़कर जीत औपचारिकता बना दी थी.

Ad