संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिली लापता महिला की लाश,बॉडी पर नहीं मिले कोई निशान,जहरीला पदार्थ की बोतल बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नवाबी रोड इलाके से लापता महिला का शव काठगोदाम स्थित कालीचौड़ मंदिर के पास जंगल में मिला है. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लिया. फिर पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी एंगल से भी जांच कर रही है.

26 मार्च से लापता चल रही थी महिला: पुलिस के मुताबिक, बीती 26 मार्च से नवाबी रोड की रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपने घर से गायब थीं. महिला अपने बहन के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन 4 दिन बाद उसकी जंगल में लाश मिली है. परिवार ने उनके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी. परिजनों और पुलिस की तलाश के बीच कालीचौड़ के जंगल में स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल

परिजनों ने की पहचान: वहीं, सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाने की पुलिस टीम ने शव की पहचान के लिए परिजनों को मौके पर बुलाया. परिजनों के पहुंचने पर उन्होंने महिला की पहचान की. उधर, काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक जांच कराई.

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी: बेरीपड़ाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्टोन क्रेशर चौकीदार की मौत, क्षेत्र में दहशत

महिला के बॉडी पर नहीं मिले कोई निशान: पुलिस की मानें तो शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं. जिससे प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है. मौके पर जहरीला पदार्थ की सीसी बरामद हुई है. हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

परिवार वालों और रिश्तेदारों से की जा रही पूछताछ: वहीं, पुलिस अब महिला के परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. ताकि, उसके लापता होने और मौत से जुड़े कारणों का पता लगाया जा सके. महिला के पति और अन्य परिजनों से उनकी मानसिक स्थिति और पारिवारिक हालात के बारे में जानकारी ली जा रही है. लापता होने के दौरान परिवार वालों ने बताया था कि नेहा की मानसिक स्थिति नहीं थी.

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad