उत्तराखंड में अब बढ़ेगा तापमान, 10 जून तक रहेगा शुष्क मौसम; 11 जून से हो सकती है बारिश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब कुछ समय के लिए थम जाएगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिसके बाद मानसून की दस्तक के साथ एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा।

मौसम का पूर्वानुमान:

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, आज (8 जून, शनिवार) और आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूरे राज्य में आसमान साफ रहने और चटख धूप खिलने की संभावना है, जिसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, 11 जून को प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 10 जून तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, खासकर मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद, 11 से 12 जून के दौरान राज्य के सभी जिलों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बरेली रोड पर भीषण सड़क हादसा, बस की चपेट में आया ऑटो; चार घायल, बस चालक हिरासत में

वर्तमान तापमान और मौसम की स्थिति:

शुक्रवार को राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हल्द्वानी में धूप निकली और मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ज्योलिकोट गदेरे में डूबने से बैंक मैनेजर की मौत, अक्टूबर में होनी थी शादी

देहरादून में शनिवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही, जिससे तपिश महसूस हुई और पारे में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। देहरादून का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है, जिससे सुबह और शाम के समय गर्मी से थोड़ी राहत है।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ रहा है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। यहाँ दिन के समय मौसम सुहावना है, जबकि शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कभी-कभी आंशिक बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार की घटना पर भाजपा की खामोशी शर्मसार करने वाली -अलका पाल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad