कमरा दिखाने के बहाने युवक ने नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म,अब बदनाम करने की दे रहा धमकी, पुलिस ने पॉस्को के अंतर्गत किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -
Oplus_131072

राजू अनेजा,रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में किशोरी को कमरा दिखाने के बहाने किशोर छत पर बने कमरे में ले गया। आराेप है कि इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। साथ ही स्कूल आते जाते समय किशोरी का पीछा कर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा।

 

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने सौंपी तहरीर में कहा था कि उसकी 15 साल की पुत्री है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

बीते दिनों एक किशोर उसकी पुत्री को कमरा दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां वह उसे छत पर बने कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद किशोर ने उसकी पुत्री को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।
साथ ही स्कूल से आते जाते समय उसकी पुत्री का पीछा कर बदनाम करने की धमकी देता था। इस पर पुलिस ने आरोपित किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

साथ ही पुलिस ने आरोपित किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि रविवार रात को पुलिस ने आरोपित किशोर को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad