फर्जी डिग्रियों के बल पर 16 साल तक प्रशासनिक पद पर काबिज रही यह अधिकारी,पढ़िए पूरी ख़बर

This officer held an administrative post for 16 years on the basis of fake degrees, read the full news

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, देहरादून।राजधानी में सरकारी महकमे की साख पर सवाल खड़े करने वाला बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सिंचाई विभाग में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अंशुल गोयल करीब 16 साल तक फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के बल पर अफसर बनी रहीं। विभाग ने अब इस मामले का राजफाश कर कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

ऐसे हुआ खुलासा

मूलरूप से नींबूवाला गढ़ी कैंट निवासी अंशुल गोयल की नियुक्ति वर्ष 2009 में मृतक आश्रित कोटे से कनिष्ठ सहायक पद पर हुई थी। वर्तमान में वे उत्तराखंड जल संसाधन प्रबंधन एवं नियामक आयोग, यमुना कॉलोनी देहरादून में कार्यरत थीं।
उनके दस्तावेजों की असलियत तब सामने आई जब विनीत अग्रवाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

जांच में निकली पोल

विभाग ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच समिति गठित की और दस्तावेजों की जांच राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर तथा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से कराई।
जांच में साफ हो गया कि जिस वर्ष (2001) में अंशुल ने पढ़ाई का दावा किया, उस वर्ष उनका नाम न तो विद्यालय के रजिस्टर में था और न ही किसी भी परीक्षा में दर्ज था।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

16 साल तक विभाग की आंखों पर पट्टी

करीब सोलह साल तक फर्जी डिग्रियों के दम पर सरकारी नौकरी हड़पने वाली अधिकारी का यह खेल अब जाकर बेनकाब हुआ है। विभाग ने पूरा मामला पुलिस को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad