काशीपुर: लेखपाल की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने थाने का घेराव कर की निष्पक्ष जांच की मांग

खबर शेयर करें -

काशीपुर: बीते 27 अगस्त को काशीपुर में हुई एक लेखपाल की संदिग्ध मौत के मामले में आज उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने आईटीआई थाने का घेराव किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


 

क्या है पूरा मामला?

 

बाजपुर तहसील में तैनात लेखपाल दौलत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में काशीपुर के प्रकाश सिटी स्थित आवास में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुँचकर दौलत सिंह की पत्नी ललिता और सास पर गंभीर आरोप लगाए थे। दौलत सिंह के भाई ने बताया कि उनकी भाभी ने मौत के बारे में विरोधाभासी बातें बताईं – कभी आत्महत्या तो कभी हार्ट अटैक। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी असंतुष्टि जताई और कहा कि मौके से तीन बेल्ट मिली हैं और पंखा भी क्षतिग्रस्त नहीं था। उन्हें एक दुपट्टा भी मिला जो उनकी भाभी के सूट से मेल खाता था।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

 

पुलिस ने दिया 4 सितंबर तक का समय

 

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को मामले की गहराई तक जाँच करने के लिए 4 सितंबर तक का समय दिया है। काशीपुर के सीओ दीपक सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि उनकी तहरीर के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें