नैनीताल-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़े ट्रक से टकराई बाइकसवारों में से लालकुआं निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शनिवार रात नैनीताल-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गौला बाईपास पर खड़े डंपर के पीछे से बाइक सवार जा टकराए थे, हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया था, जहां दोनों के इलाज दौरान एक युवक की मौत हो गई हे।

बताते चले कि गौलापार बाईपास रोड के पास आंवला गेट चौकी के समीप एक डंपर गौला से रेता बजरी लेकर आ रहा था. इस दौरान डंपर बीच सड़क में खराब होने के कारण हाईवे के बीचो-बीच खड़ा था. अंधेरा होने के चलते पीछे से आ रही बुलेट सवार खड़े डंपर से टकरा गए. हादसे में दो बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. घटना की सूचना लोगों ने 108 सेवा और पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन: हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने लिया आशीर्वाद

वहीं 108 सेवा के आने में देरी के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा था. दोनों युवक लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ कर रहने वाले हैं. युवक का नाम राजवर्धन और किरण जोशी है, जो करीब 20 साल के हैं. जिनमें से किरण जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  24 तारीख के महाआंदोलन को लेकर यूकेडी का आह्वान: भुवन बिष्ट ने बुलंद किया 'जय पहाड़, जय पहाड़ी!' का नारा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग

किरण जोशी की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गए, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 1 अगस्त से लागू होगा 'नो-हॉर्न जोन': मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
Ad