नैनीताल रोड के भुजियाघाट के पास कार खाई में गिरी, हादसे में बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत जबकि दो युवक घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन रहे हैं. प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है. जहां नैनीताल रोड के भुजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिरी है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल

हीं सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक कि शिनाख्त सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है. कार में युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार हुए थे. जिनको चोटें आई हैं. पुलिस ने रेस्क्यू किए दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया है. जहां की हालत स्थिर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस के पूछताछ में घायलों ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे. जहां मैगी प्वाइंट से खाना खाने के बाद घर को लौट रहे थे. तभी हादसा हो गया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad