लालकुआं: रेलगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नगर में आज सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ काशीपुर को जाने वाली रेल लाइन पर वार्ड नंबर 6 के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव पटरी पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, और उसके शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

जीआरपी चौकी लालकुआं के प्रभारी उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी को आज सुबह 6 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर वार्ड नंबर 6 और अवंतिका कुंज देवी मंदिर फ्लाईओवर से कुछ पहले एक शव रेल पटरी के बीच पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुँचे और छानबीन शुरू कर दी।

उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी ने बताया कि पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक सुबह लगभग 4 बजे लालकुआं से आनंद विहार जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आया होगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर