दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर अंतर्गत मोहान क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मोहान क्षेत्र में चिमटा और दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय गौरव आर्या अपने साथी 35 वर्षीय पुष्कर राम (निवासी अजोली तल्ली, सल्ट) के साथ देर शाम बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब उनकी बाइक मोहान क्षेत्र से आगे चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप एक मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही गढ़वाल यूजर्स की एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल में डॉक्टरों ने गौरव को किया मृत घोषित

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सालय के डॉक्टर सारिक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गौरव आर्या को अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था, लेकिन उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं, हादसे में बचे घायल पुष्कर राम ने आरोप लगाया कि बस चालक काफी तेज गति में वाहन चला रहा था और मोड़ के पास गलत तरीके से पास लेने के चक्कर में उसने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी से बीएससी छात्रा की मौत, 2 अन्य बच्चे पीलिया से पीड़ित; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन