पौड़ी गढ़वाल : अगर आप स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो तुरंत अप्लाई कीजिए

खबर शेयर करें -

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए है। अगर आप स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो तुरंत अप्लाई कीजिए। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से जनपद में चल रही स्टाफ की कमियों को पूरा करने के लिए आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से रिक्त पदों को भरने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉 नैनीताल के घने जंगलों के बीच बनी नई झील की जानिए खासियत, दिसम्बर से होंगी पर्यटकों की एंट्री
जिसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पौड़ी में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद पौड़ी में जो रिक्त पद चल रहे थे उन्हें भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 80 एएनएम, 23 स्टाफ नर्स,10 डॉक्टर, 5 फार्मासिस्ट और एक काउंसलर का पद है।
यह भी पढ़े 👉 डीडीहाट विधानसभा सीट से सीएम धामी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज, चुफाल ने बताया निराधार चर्चाएं
साक्षात्कार पूरा होने के बाद आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से सभी प्रक्रिया पूरा होने के बाद इन सभी लोगों को जनपद पौड़ी के विभिन्न स्थानों पर तैनाती दे दी जाएगी ताकि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा