शराबियों से परेशान महिलाओं का सड़क पर प्रदर्शन, शराब की दुकान के बाहर दिया पहरा, ग्राहकों को भी भगाया

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: जिले के शहरी बाजारों में अंग्रेजी शराब के ठेकों के विरोध में महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास अपर बाजार की महिलाओं ने प्रदर्शन किया और शराब की दुकानों को शहरी इलाकों से दूर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगी और शराब की बिक्री नहीं होने देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

 

शराबियों से परेशान महिलाओं का सड़क पर प्रदर्शन

 

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि जब से शहर में शराब की दुकानें खुली हैं, तब से माहौल खराब हो गया है। सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक शराबी पड़े रहते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराबियों की वजह से बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य खतरे में है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब के ठेके खुलने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की आस्था को भी ठेस पहुँच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!

 

‘डीएम और विधायक को भी दिया ज्ञापन, नहीं हुई कार्रवाई’

 

महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पहले भी जिलाधिकारी और विधायक को ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक पर इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष वीरा देवी ने कहा कि अगर दुकान को यहाँ से नहीं हटाया गया, तो उनका आंदोलन और भी उग्र होगा। वहीं, महंत थानापति मणिमहेश गिरी ने भी बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे के किनारे खोली गई शराब की दुकानों को तुरंत हटाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad