PM मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर बने 9,500 किलो के विशाल राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नए संसद भवन की छत पर बने 6.5 मीटर लंबे विशाल कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक 9,500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नई संसद के काम में लगे श्रमजीवियों से भी बातचीत की।

एक अधिकारी ने बताया कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर बनाया गया है और प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम की, स्टील की एक संरचना का निर्माण किया गया है।

पीएम मोदी ने मजदूरों से की बात

पीएम मोदी ने इस दौरान संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम 8 अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है।

इस स्तंभ को क्रेन के जरिए नए संसद भवन के छत पर स्थापित किया गया है। नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक के अनावरण के अवसर पर पीएम मोदी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad