पुलिस ने जुआ खेलने और अवैध नशे की तस्करी के मामले में सात लोगों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले में पुलिस ने इन दिनों अवैध नशे और सट्टा के खिलाफ अभियान चला रखा है, जिसमें पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है. बुधवार को भी पुलिस ने अलग-अलग थानों क्षेत्रों से जुआ खेलने और नशे की तस्करी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक सिडकुल पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 28 हजार की नकदी भी बरामद हुई है. थाना पुलभट्टा पुलिस ने 892 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी से चरस की खेप लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था.

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक पर राजनीति बंद करे विपक्ष, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: कमलेश चंदोला

यह भी पढ़े 👉 रामनगर में 50 वर्षीय व्यक्ति ने 11 साल की दिव्यांग नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पन्तनगर थाना क्षेत्र के सिडकुल इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी. तभी पुलिस ने कलेक्ट्रेट कॉलोनी रोड से 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से ताश की गड्डी और 28,230 रुपये भी बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  दीपा चंदोला के जन्मदिन पर हल्दूचौड़ में सुबह ही उमड़ा जनसैलाब, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने जताया जनता का आभार कहा— 'यह असीम स्नेह जनसेवा की प्रेरणा'

पुलभट्टा पुलिस ने 892 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अब्दुल बहीद निवासी ग्राम मुण्डिया बहेडी है. आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में भीषण सड़क हादसा: नौ स्कूली बच्चों से भरी वैन और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की भिड़ंत, चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ad